परसिया: बेसहारा बच्चों की मदद के लिए टीम के साथ पहंुचे पूर्व विधायक बावरिया,डेढ घंटे में दस्तावेज पूरे करवाए, योजना का लाभ मिलेग
हर्रई पंचायत के सिद्धबाबाढाना में बेसहारा बच्चों की मदद के लिए पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया मंगलवार 12 बजे पहुंचे। डेढ घंटे तक बच्चो के बीच रहकर उन्होंने सभी दस्तावेज पूरे करवाए। बुधवार को बच्चों का खाता खुल जाएगा। इससे उन्हें बाल आश्रय योजना का लाभ मिल जाएगा। इन बच्चों के पिता दादा की हत्या के आरोप में जेल में है। मां ने चार महिने पहले आत्महत्या कर ली थी।