मुरैना नगर: गांधी हॉस्पिटल के सामने नेहरू पार्क रोड वाचनालय में बुझेगी हजारों की प्यास,सद्भावना ग्रुप ने लगाया 29वां वाटर कूलर।
मुरैना में सद्भावना जनसेवा समिति ने गांधी हॉस्पिटल के सामने नेहरू पार्क रोड स्थित वाचनालय परिसर में 29वां वाटर कूलर स्थापित किया। कामतानाथ व नितिन कुमार सिंघल ने इसे दादा-दादी स्व.फूलों बाई और दुर्गा प्रसाद सिंघल की स्मृति में भेंट किया।उद्घाटन श्रीमती शकुंतला देवी सिंघल ने किया।संस्था अब 46 वाटर कूलरों का रखरखाव कर रही है। यहां राहगीरों को शीतल जल मिलेगा।