सोनाहातु: डीआईजी अनूप बिरथरे ने अंतरराज्यीय बॉर्डर मुरी, पुरुलिया, श्याम नगर और सोनाहातु बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए रांची डीआईजी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को अंतरराज्यीय बॉर्डर मुरी, पुरुलिया, श्याम नगर और सोनाहातु बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान डीआईजी ने बॉर्डर पर मौजूद पदाधिकारी और पुलिस बल को 24 घंटे सीमा से आने जाने वाले हर वाहन को जांच करने का निर्देश दिया।