बांसवाड़ा: बोरवट कृषि फार्म में बेमौसम बारिश और तूफान से बांसवाड़ा के आम उत्पादकों को बड़ा झटका, 60% फसल हुई बर्बाद
राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले बांसवाड़ा जिले में इस वर्ष आम उत्पादक किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिले में आम की बंपर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश, तेज आंधी और तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पेड़ों पर लदे आम बड़ी संख्या में गिर गए, जिससे करीब 60 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है।