मंझनपुर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, बिना फिटनेस वाहन सीज करने के दिए निर्देश
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समय 4 बजे जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को लेकर डीएम ने गहरी चिंता जताई और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों का ऑडिट कराया जाए।