मंझनपुर: सिस्टम की सवारी पर ब्रेक: कागज़ पूरे होने के बावजूद पवैया गांव के पीड़ित का ई-रिक्शा ट्रैफिक पुलिस ने किया सीज
करारी थाना क्षेत्र के पवैया गांव निवासी वेद प्रकाश के सामने एक झटके में जिंदगी की रफ्तार थम गई, जब उनका ई-रिक्शा ट्रैफिक पुलिस ने बिना सुनवाई के सीज कर दिया। वेद प्रकाश ने बताया कि वह रोज की तरह अपने ई-रिक्शा में सवारियां लेकर मंझनपुर चौराहे पर गया था। सवारी उतारने के बाद जैसे ही वह वापस मुड़ने लगा, तभी ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। और ई-रिक्शा सीज कर दिया।