सिकंदरा: जखरा गोलीकांड में एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, पीड़ितों में नाराजगी
सिकंदरा के जखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक माह पूर्व हुई गोलीबारी में चार युवक घायल हो गए थे, जिन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था। घटना के बाद भी अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम करीब 5 बजे पीड़ितों ने नाराजगी जताते हुए वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।