जगदलपुर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में अज्ञात चोर ने आधा दर्जन घरों में लगाई सेंध, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जगदलपुर शहर इन दिनों एक शातिर चोर के आतंक से परेशान है । दरअसल वो चोर प्रतिदिन देर रात चोरी के लिए निकलता है और घरों को निशाना बनाता है । ऐसा ही एक मामला मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग ढाई बजे शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत सरदार दर्शन सिंह गली से सामने आया है।