पचपदरा: बालोतरा एडीएम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
बालोतरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर शुक्रवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानूराम सैनी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को मतदान केदो पर विद्युत आपूर्ति, छाया, पानी, व्हीलचेयर, रैंप आदि की समुचित व्यवस्थाएं समय रहते करने के निर्देश दिए।