पचपदरा: जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने मीडिया प्रकोष्ठ से फीडबैक लिया तथा दिए दिशा निर्देश
संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने गुरुवार को मीडिया प्रकोष्ठ से फीडबैक लेकर दिए दिशा निर्देश। जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने मीडिया प्रकोष्ठ अधिकारियों को समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले संभावित पैड न्यूज पर पैनी नजर बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर संचालित गति विधियो पर नजर बनाए रखना हेतु निर्देश दिए।