द्वारका: हिट एंड रन मामले में गुस्से में आकर लोगों ने द्वारका रोड पर जाम लगा दिया, गाड़ियाँ और एम्बुलेंस फँस गईं
दिल्ली के विजय इंक्लेव कलोनी के मेन रोड पर अज्ञात गाड़ी ने हिट एंड रन मामले में जिस शख्स अमन की जान ले ली। उसकी मौत के बाद गुस्साए लोगों ने गुरुवार दोपहर बाद जाम कर दिया। इसमें मृतक के परिवार वालों, रिश्तेदारों, जानकारों और अन्य लोगों ने मिलकर जमकर हंगामा किया। द्वारका से डाबड़ी जाने वाले पावर हाउस रोड पर भीषण जाम लग गया।