द्वारका: डाबड़ी में हिट एंड रन में घायल युवक की हुई मौत
साउथ वेस्ट दिल्ली के डाबड़ी थाना इलाके में सड़क हादसे में 25 साल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को उसकी बॉडी पोस्ट मार्टम के बाद परिवार वालों को दी गई। उसका एक्सीडेंट 2 फरवरी की रात को सड़क पार करते हुआ था। उसका इलाज LNJP हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां बुधवार रात को इसकी मृत्यु हो गई।