चूरू: एनएच 52 दूधवाखारा क्षेत्र से गिरफ्तार डोडा पोस्त तस्करी के आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया
Churu, Churu | Jan 20, 2026 चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दूधवाखारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक से डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।