खुंडियां: तहसील खुंडिया के जांबाज पूर्व सैनिक का निधन, थलसेनाध्यक्ष की ओर से सेना ने दिया अंतिम सेल्यूट
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार तहसील खुंडिया गांव टियाला के 70 वर्षीय पूर्व सैनिक हवलदार किशोर चंद, पंजाब रेजिमेंट का शनिवार को इलाज दौरान चंडीगढ में निधन हो गया तथा रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार पर इलाके के पूर्व सैनिकों ने थलसेनाध्यक्ष की ओर से तथा 26 पंजाब रेजिमेंट के सेवारत सैनिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और अंतिम सैल्यूट दिया।