महोली: महोली सीतापुर मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, 5 लोग हुए घायल
जनपद के महोली सीतापुर मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से पांच लोग जख्मी हो गए थे सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण तीन घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।