सुपौल: सुपौल के महावीर चौक पर घंटों लगा जाम, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
Supaul, Supaul | Jun 16, 2026 सुपौल शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल महावीर चौक के समीप सोमवार को घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे।