रामगढ़: रामगढ और चैनपुर में 42919 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्राप, लक्ष्य 94 प्रतिशत हुआ पूरा
Ramgarh, Palamu | Jun 30, 2026 चैनपुर और रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र मिलकर 42 हजार 919 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई। यह लक्ष्य का 94 प्रतिशत रहा। इन दोनों प्रखंडों में मिलाकर 46638 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बताते चलें कि पोलियो के खात्मे को लेकर 28 जून से 30 जून तक अभियान चलाया गया।