दुधि: विंढमगंज के रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए विद्युत उपकरण
विंढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रॉनिक रूम में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा यूपीएस रूम जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान उठ रही तेज लपटों और धुएं के गुबार से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।