नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर रोड की अमरनाथ एवेन्यू कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 15 लाख रुपए से अधिक के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। बुधवार 1:00 बजे के लगभग एडिशनल एसपी ने बताया कि सरकारी ठेकेदार पुरुषोत्तम गोयल के अमरनाथ एवेन्यू के मकान में चोरी हुई है जांच की जा रही है