मांझी: दो कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार , भेजा गया जेल
Manjhi, Saran | Jul 6, 2026 मांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब दो कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सहजीतपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी ललन साह का पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान युवक अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया। आरोपित को सोमवार को करीब 11:30 बजे जेल भेज दिया गया।