औरैया: ककोर स्थित महिला थाने में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सात बिखरे परिवारों का हुआ समझौता, दंपती साथ रहने को राजी हुए
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर रविवार को दोपहर 2 बजे तक महिला थाना ककोर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे सात परिवारों को काउंसिलिंग के जरिए फिर से एक साथ रहने के लिए राजी कराया गया। महिला थाना में कुल 30 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें सात ऐसे परिवार थे, जिनमें पति-प