हैदरगढ़: सिद्धौर में अज्ञात कारणों से लगी आग, ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सिद्धौर के डोमनगढ़ा मोहल्ले में मंगलवार करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास के घूर और खेतों की सूखी घास तक पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद क्षेत्र में धुआं और तेज लपटें उठने लगीं।