ऊंचाहार: चड़रई चौराहे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित चड़रई चौराहे पर, सोमवार की सुबह बेकाबू कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में स्कूटी सवार ममता पांडेय व उसकी बेटी महक पांडेय घायल हो गई, जानकारी मिलने पर एनएचएआई के वाहन ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है।