अमरोहा: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, कैलसा रोड पर सील होने के बाद भी खुलेआम चल रहा निजी अस्पताल
Amroha, Amroha | Apr 23, 2025 अमरोहा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अमरोहा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कैलसा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल को बीते दिनों सील कर दिया था। सील होने के बाद भी अस्पताल संचालक बैखौफ होकर अस्पताल को चल रहा है। आज बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे अस्पताल सील होने के बाद भी खुला हुआ है और मरीजो का इलाज जारी है।