खरगोन में एक ऐसी योगा क्लास लगती है, जहां लोग सिर्फ योग ही नहीं करते बल्कि नाचते, गाते और हंसते हुए खुद को स्वस्थ रखते हैं. खास बात यह है कि यह क्लास पूरी तरह निशुल्क है और इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. संस्था का दावा है कि यहां कराई जाने वाली विशेष एक्सरसाइज से लोगों को कई पुरानी बीमारियों में भी राहत मिली है.