अजीतमल: अनंतराम टोल प्लाजा के डीजीएम सत्यवीर यादव ने बताया, प्रतिदिन 15,000 से अधिक गाड़ियां निकल रही हैं
वर्तमान में महाकुंभ स्नान करने के लिए काफी संख्या में सड़क पर वाहन चल रहे हैं। इस संबंध में अनंतराम टोल प्लाजा के डीजीएम सत्यवीर यादव ने बताया कि अब प्रतिदिन 15000 से अधिक गाड़ियां निकल रही हैं। इससे प्रतिदिन लगभग 7 लाख रुपए अतिरिक्त आय हो रही है। वहीं बताया कि उनके कर्मचारी एक्टिव हैं कुछ ही सैकड़ो में यात्रियों की गाड़ी टोल से पार कर दी जाती है।