औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के समीप ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अजीतमल निवासी ऋतिक पुत्र हरिशंकर तथा अमित तिवारी पुत्र सुमित नारायण ट्रैक्टर से अजीतमल की ओर से कानपुर की तरफ जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे जैसे ह