बिसौली तहसील क्षेत्र के खेड़ादास स्थित सिविलियन विद्यालय में बुधवार को 12 बजे करीब ‘माता उन्मुखीकरण’ कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे विद्यालय परिसर में विशेष रौनक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।