कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेलते लोगों को पुलिस ने सायरन बजाकर किया चौकन्ना, क्षेत्रीय लोगों ने जताया रोष
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 खुले मैदान में जुआ खेलते लोगों की शिकायत क्षेत्रीय लोगों के द्वारा पुलिस को की गई। 112 नंबर की पुलिस सायरन बजाती हुई आई और जुआ खेलते लोगों को चौकन्ना कर दिया। जिसकी वजह से जुआ खेलते लोग वहां से भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा यह जानकारी बुधवार करीब 4:00 बजे बताई गई है।