जगदलपुर: धरमपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग,लाखों रुपए का सामान और दवाइयां जलकर खाक
धरमपुरा के अटल आवास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज आग लग गई। अस्पताल में रखा लाखों रुपए का सामान और दवाइयां जलकर खाक हो गई है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। लोगों ने नल के पानी से आग बुझाया लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।