जगदलपुर: बस्तर पुलिस द्वारा ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ के अभियान के अंतर्गत 24 व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई
शासन द्वारा मादक द्रव्य एवं मनः प्रभावी पदार्थो के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु दिये निर्देश पर नशामुक्ति अभियान ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ प्रारंभ किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते हुए 24 व्यक्ति पाये गये जिन पर 5070/-रूपये की कार्यवाही कोटपा अधिनियम के तहत की गयी है।