श्योपुर। जिले के बडौदा कस्बे में बीते कई दिनो से नाला जाम होने की वजह से सड़क पर फैल रहे पानी की सफाई के लिए नगर परिषद बडौदा द्वारा शुक्रवार को दोपहर 03 बजे बागर तिराहे से हॉस्पिटल तक नाले की सफाई की गई, इस दौरान वेक्यूम की मदद भी ली गई जिसमें वर्षों से जमी गंदगी को साफ किया गया।