डोलरिया: बाइखेड़ी में भाजपा मंडल महामंत्री की माता के निधन पर पूर्व विधायक ओम रघुवंशी ने दी श्रद्धांजलि
बाईखेड़ी निवासी भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौधरी की माता रामेती चौधरी के निधन पर गुरुवार कोसिवनीमालवा के पूर्व विधायक ओम रघुवंशी उनके निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।