बड़ौद: मलेरिया निरोधक माह के तहत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद से मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
स्वास्थ्य विभाग के कैलाश शर्मा ने गुरुवार शाम 4 बजे जानकारी देकर बताया कि ब्लॉक बीएमओ डॉक्टर नीरज चौहान के निर्देशन में मलेरिया की रोकथाम हेतु आज गुरुवार को मलेरिया रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करेगा।साथ ही स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा समय पर उपचार लेने की सलाह दी जाएगी।