खजनी: रामपुर पांडेय गांव में एक युवक ने बच्चे को गहरे कुएं में फेंका, बच्चे के परिजनों ने खजनी थाने में की शिकायत
खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय गांव में गुरुवार की शाम को 4 बजे गाँव के एक युवक ने एक 6 वर्ष के बच्चे को 30 फुट के गहरे कुएँ में फेक दिया। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत खजनी थाने में की। रामपुर पाण्डेय गाँव के निवासी मनीष चौहान और प्रेमलता देवी के छोटे बेटे अरूण चौहान 6 वर्ष को गांव के ही रहने वाले अतुल पांडेय नामक ने कुएँ मे फेका।