जौरा: जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठेह में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Joura, Morena | Oct 22, 2025 जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठेह के पास सरमन के पूरा पर पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल। जानकारी के अनुसार बता दें कि परिजनों ने थाने पर उपस्थित होकर आरोप लगाते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते करीबन सात आठ लोगों ने ट्रैक्टर से घर आ रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया एवं फायरिंग भी किया जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।