ऋषिकेश: नेपाली फार्म तिराहे पर 135 लाख से बनने वाले पार्क का कांग्रेस समेत कई संगठनों ने किया विरोध, धरना प्रदर्शन
नेपाली फार्म तिराहे पर होने वाले 135 लाख से बनने वाले पार्क के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।जनहित की समस्या को दरकिनार कर किया जा रहा है सरकारी धन बर्बाद। यह आरोप लगाए हैं कांग्रेस ने व साथ ही साथ मूल निवास भू कानून समिति ने। संयुक्त रूप से सांकेतिक धरना दिया रविवार को।