रामपुर: पुलिस लाइन में महिला आरक्षी ने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद परिजनों से मिलकर भावुकता व्यक्त की
Rampur, Rampur | Apr 26, 2026 रामपुर पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की ट्रेनिंग आज पूर्ण हो गई है। पुलिस लाइन में रविवार को सुबह नौ बजे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 590 महिला आरक्षियों ने ट्रेनिंग प्राप्त कर आज शपथ ग्रहण की। महिला आरक्षी की ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद परिजनों से मिलकर महिला आरक्षी भावुक हुई।