देहरादून: दून में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, किरशाली चौक के पास चार मंजिला इमारत का गिरा पुश्ता, इमारत कराई गई खाली
देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं देहरादून के किरशाली चौक के पास एक चार मंजिला इमारत का साइड का पुश्ता, जिसके गिरने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा उक्त इमारत को खाली करवाया गया है, साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ SDRF तथा फायर सर्विस की टीम को नियुक्त किया गया है ।