देहरादून: भारी बारिश के चलते दून पुलिस अलर्ट मोड पर, नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को किया सतर्क
देहरादून और पर्वतीय जिलों में हुई भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में लाउड हेलर के जरिए लोगों को सतर्क कर रही है।