मुज़फ्फरनगर: कोर्ट रोड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया माल्यार्पण
रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जिनके द्वारा भी बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया गया।