मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर ही लूट की घटना का अनावरण कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का सामान किया बरामद
सीओ मंडी रूपाली राव जानकारी देते हुए बताएं कि नई मंडी पुलिस को जानकारी लगी थी कि एक्टिवा सवार दो बदमाशों के द्वारा गांधी कॉलोनी में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है जिस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर ही दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें पुलिस के द्वारा सनी पुत्र मांगे रामपाल प्रिंस पुत्र रोहित को गिरफ्तार किया गया।