मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में व्यापारी से ₹30000 की लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दोनों शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
नई मंडी क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में शनिवार को 2 अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कूटी सवार व्यापारियों से की गई ₹30000 की लूट का पर्दाफाश कर दिया गया है। पुलिस ने दोनो शातिर अभियुक्त सन्नी पुत्र मांगेराम निवासी उत्तरी रामपुरी और प्रिंस पुत्र रोहित कुमार निवासी रविदास पुरी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹30000 की नगदी सहित 1 मोबाइल व नाइसील पाउडर भी बरामद किया है।