हरदा: सिटी कोतवाली पुलिस ने कैदी ढाबा के पास नशे के सौदागर पुलिस की गिरफ्त में, 15 लाख से अधिक का मशरूका जब्त।
Harda, Harda | Jun 19, 2026 हरदा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैदी ढाबा के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 54 दशमलव 76 ग्राम एम.डी. यानी मेफेड्रोन पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। आज 19 जून दोपहर 3 सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले का खुलासा किया।