गुलाना: सलसलाई नगर में पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ व बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न, पूर्णाहुति-महाआरती-महाभंडारे
सलसलाई नगर में विगत पांच दिनों से चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ एवं बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को दोपहर 1 बजे भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन आस्था का सैलाब उमड़ा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यज्ञआचार्य निखिल शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। विधि-विधान से बाबा रामदेव की