हाथरस: चंदपा के गांव कोका में प्लाट के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक घायल एक की हुई मौत थाने के बाहर लगाया जाम
चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में प्लाट के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई! इस मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई ! देर रात मृतक व्यक्ति के गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया! पुलिस समझाने में जुटी!