देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम गहिरा नवागांव स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर सोलर सिस्टम की मशीन सहित अन्य औजारों की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह 8 बजे, जब भारत माता वाहिनी की सदस्य केंद्र पहुंचे तो हुआ। इसके बाद गांव के विजय कुमार तारम के द्वारा देवरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई।