मांझी: साध पुर छत्तर गांव में निकला विषैला रसल्स वाइपर सांप , वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Manjhi, Saran | Jun 19, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के साध पुर छतर गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब खेल रहे बच्चों की नजर विषैले रसल्स वाइपर सांप पर पड़ी।अचानक सांप को देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले बच्चों की आवाज सुनकर आसपास से ग्रामीण जुट गए। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई । वनकर्मी सांप को रेस्क्यू कर डब्बा में बंद कर साथ ले गए।