प्रयागराज: सोमवती अमावस्या पर्व पर शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख संपन्नता के लिए मनाए जाने वाला सोमवती अमावस्या का पर्व आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, संगम नगरी प्रयागराज के शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर सहित प्रयागराज के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है,जहां पर विधि विधान से भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा आराधना कर वट वृक्ष की परिक्रमा की गई है।