प्रयागराज: संगम क्षेत्र में स्टैंड कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच बस पार्क करने को लेकर हुई मारपीट
संगम नगरी प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि स्टैंड चलने वाले कर्मचारियों और वहां श्रद्धालुओं की बस को पार्क करने को लेकर विवाद हुआ जिस पर दर्जनों की संख्या में स्टैंड कर्मचारियों ने लाठी डंडे लेकर मारपीट की जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और जांच पड़ताल में जुट गई।